राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा बाजार व कोपा चट्टी से अवैध कब्जा हटाए का निर्देश सारण डीएम राजेश मीणा ने कोपा नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार को दिया है। साथ ही अवैध कब्जा हटाए जाने में शिथिलता वरतने के लिए जलालपुर अंचल पदाधिकारी को फटकार लगाई। बताते चलें कि इस संबंध में बनकटा गांव के एक युवक ने डीएम से कोपा बाजार व चट्टी पर से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन की सुनवाई के दौरान डीएम ने कोपा नगर पंचायत पदाधिकारी को फोन कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। आदेश दिया कि कोपा नगर पंचायत शहरी क्षेत्र होने के कारण एक एक माह पर अभियान चला कर अवैध कब्जा हटाया जाए। मालूम हो कि कोपा बाजार में दर्जनों दुकानदारों ने गुमटी रख कर अवैध कब्जा कर लिया है जिसके कारण वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी काफी परेशानी होती है। वहीं मध्य विद्यालय कोपा तथा गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपा के चारो तरफ अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग