राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के पिरारी पंचायत में स्थित पंचायत भवन पर तीन पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को एम एल सी प्रत्याशी सुधांशू रंजन के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया जिसमें शामिल पंचायतों के प्रतिनिधियों में हरिहरपुर पंचायत, पिरारीडीह व सुतिहार पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल रहे।जिसके उपरांत एमलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूँ आपका बच्चा हु भाई हु हमे आशीर्वाद स्वरूप मतदान कर हमें सदन में पहुचाए ताकि हम आपकी हर समस्या का आवाज सदन तक पहुचा सकू।इसके पूर्व जो भी एम एल सी चुने गये है वह आपको ठगने का काम किया है और सिर्फ अपने हित में काम किया है ।उन्हें त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का फिक्र ही नहीं रहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलेश राय ने किया और कहा कि हमलोगों का प्रत्याशी नवजवान हैं इनमें काफी ऊर्जा हैं जिसका उपयोग हम सभी के भलाई के लिए करेंगे हम सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह पूर्वक कहता हूं कि आपलोग इनको समर्थन दे आशीर्वाद दे ताकि हमलोगों का सुधांशु जी सम्मान बढ़ाए।शामिल लोगों में पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, राजविकास सिंह,सुमंत बाबा,सतेन्द्र सत्यार्थी,मुन्ना, योगेन्द्र राय, सुधांशू तिवारी, सरपंच राम अयोधया राय, अखिलेश राय , आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग