राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर बैंक के समीप सोमवार को हुए मुर्गा व्यवसाई से 2 लाख तीस हजार लुट मामले में पीड़ित रजनीश कुमार सिंह ने नगरा ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत करते हुए अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए हुए आवेदन में उन्होंने कहा है कि 2 लाख तीस हजार रुपये सहित मेरा एक सैमसंग का सिंपल सेट किपैड मोबाइल था जिसे उसे भी लूटकर अपराधी फरार हो गए।यहां बतादे की उक्त पीड़ित सोमवार को पिरौटा गाँव निवासी अपने घर से जलालपुर बैंक ऑफ बरौदा पैसे जमा करने जा रहे थे रास्ते मे अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पैसे से भरा झोला लूटकर फरार हो गए।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग