राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगरा में चाकू से वार कर मुर्गा व्यवसाई से 2 लाख तीस हजार रुपये की हुई लूट,पीड़ित घायल

  • चाकू के बल पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम,
  • घटना स्थल पर नगरा व गौरा थाना की पहुँच जाँच में जुटी पुलिस
  • पीड़ित जलालपुर बैंक जा रहा था पैसे जमा करने

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर बैंक के समीप सोमवार की दोपहर मुर्गा व्यवसाई से बेखौफ अज्ञात अपराधियो ने 2 लाख तीस हजार रुपये लूट कर आसानी से फरार हो गए।घटना स्थल से मिली जानकारी अनुसार उक्त मुर्गा व्यवसाई अपने पिरौटा घर से जलालपुर बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए एक अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।मुर्गा व्यवसाई सुरेंद्र सिंह का पुत्र रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि एक अपाची बाईक पर दो लोग सवार थे और मैं कटेशर बैंक के पीछे रास्ते से जलालपुर बैंक जा रहा था तभी आगे से आकर अचानक एक अपाची बाइक पर सवार दोनों अपराधियों ने मुझे सामने से घेर लिया मैं बाइक रोका तो तुरंत एक अपराधि ने अपनी बाइक से उतरकर मेरे झोले में रखे पैसे छीनने लगा जिसका मैं विरोध किया तो एक ने पॉकेट से चाकू निकाल कर मुझपर वार कर दिया जिससे मैं रोकना चाहा तो मेरे हाथ मे चाकू लग गया जिसके बाद मैं बाईक से सड़क पर गिर गया जबतक मैं चिल्लाता तब तक अपराधियों ने मेरा झोला से भरा पैसे लूटकर जलालपुर नगरा मुख्य सड़क की तरफ फरार हो गए।वहीं लूट की घटना की सूचना पर नगरा ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद व गौरा ओपीध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।