राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अपराधियों ने लूटी पत्रकार की बाइक एवं रुपए

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं नित्य तांडव कर दे रहे हैं। छपरा मसरख एसएच 90 पर 1 सप्ताह के अंदर ही अपराधियों ने तीन घटनाओं को अंजाम दे दिया। पहली घटना 7 जनवरी को मूसेहरी के पास सीएसपी बैंक लूट ली। जिस घटना का उद्भेदन 48 घंटे के अंदर ही पुलिस के द्वारा कर लिया गया। लेकिन लगे हाथ सोमवार के दिन नगरा ओपी क्षेत्र के कटेश्वर में अपराधियों ने एक मुर्गा व्यवसाई के रुपए लूट लिए तो उसी दिन रात्रि में पत्रकार एवं उसके सगे भाई से अपराधियों ने उसकी बाइक तथा ₹25000 व अन्य जरूरी कागजात लूट लिए। बाइक लूट की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसहरी तेनुआ गांव के बीच घटित हुई ।रात्रि करीब 7:00 बजे के बाद भोजपुरिया माटी के पत्रकार उज्जवल निर्मल एवं उनके भाई छपरा से लौट रहे थे तब तक अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया।छपरा से अपने घर नगरा के लिए आते समय चार अपराधियों ने भोजपुरिया माटी न्यूज़ के संस्थापक उज्जवल निर्मल की बाइक लूटकर अपराधी फरार हो गए बाइक का नंबर बीआर 04 एडी – 2166 है।यह तेनुआ एवं मुसहरी के बीच की घटना है। भोजपुरिया माटी न्यूज़ के संस्थापक उज्जवल निर्मल ने बताया कि मैं और मेरे भाई छपरा से अपने घर नगरा के लिए लौट रहे थे। लगभग रात्रि 7:40 बजे इसी क्रम में चार की संख्या में अपराधियों के द्वारा मुझे रोका गया और हमारे ऊपर पिस्टल दिखाकर जबरन बाइक छीन लिया गया ,साथ में ही हमारे एटीएम ,आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं गाड़ी के स्मार्ट कार्ड तथा ₹25000 नगद भी छीन लिया गया । इस घटना की लिखित शिकायत भोजपुरिया माटी के संस्थापक उज्जवल निर्मल के द्वारा छपरा मुफस्सिल थाना में आवेदन के तौर पर कर दिया गया है। इस बाबत मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।