संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत डेढ़ वर्षो से मुख्य बाजार बनियापुर स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक का प्रिंटर खराब होने से बैंक उपभोगताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उपभोगता प्रति दिन अपने खाते की लेन-देन सहित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिये पासबुक प्रिंट कराने के लिये बैंक पहुँचते है।मगर प्रिंटर खराब होने की वजह से पासबुक प्रिंट नही हो पाता है।जिस वजह से आये दिन उपभोगताओं और बैंक कर्मियों के बीच तू-तू,मैं-मैं की स्थिति उतपन्न हो रही है।इस बीच बैंककर्मियों को ग्राहकों का कोपभाजन भी बनना पड़ता है।मंगलवार को भी संतोष कुमार,नसीम खान,अजय राय,नुसरत प्रवीण सहित दर्जनों ग्राहक पासबुक प्रिंट कराने के लिये बैंक पहुँचे थे।मगर प्रिंटर खराब होने की वजह से पासबुक अद्यतन नही हो सका।जिसको लेकर ग्राहकों ने हो-हल्ला भी मचाया।जिसके बाद बैंककर्मियों द्वारा जल्द ही प्रिंटर ठीक कराने का आश्वाशन देकर ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।इस संबंध में प्रभारी शाखा प्रबंधक उमा राम ने बताया कि प्रिंटर खराब होने की लिखित सूचना कई बार क्षेत्रीय कार्यालय में दी गई है।बावजूद इसके अबतक प्रिंटर को ठीक नही कराया गया।जिस वजह से बैंक कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।वही ग्राहकों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है।
फ़ोटो (पासबुक प्रिंट कराने के लिये बैंक परिसर पहुँचे उपभोगता)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग