संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड वार्ड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से सिसईं पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्य छोटू ठाकुर को वार्ड संघ का प्रखण्ड अध्यक्ष चुना। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी श्रीप्रकाश पांडेय को दी गयी। सचिव पद पर सतुआ के निर्वाचित वार्ड सदस्य सुनिल कुमार राय तथा कोषाध्यक्ष के पद पर दिलीप साह के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नाम की घोषणा के पूर्व सभी पंचायतों के निर्वाचित वार्ड सदस्यों की एक बैठक डाढ़ीबाढ़ी में की गई। वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति के बाद प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नव निर्वाचित वार्ड संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष छोटू ठाकुर ने बताया कि वार्ड सदस्यों की हक की लड़ाई में वे सदैव आगे रहेंगे। वार्ड सदस्यों की हक की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत की विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका भी तय की गई है। प्रत्येक वार्ड सदस्य अपने अपने वार्ड का समूचित विकास करेंगे। उन्हें अपनी कर्तव्यबोध का ज्ञान है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग