पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल हॉस्पिटल चरिहारा मशरक के ओपीडी में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 213 वा जन्मोत्सव मंगलवार को समारोह मनाया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार सिंह व डॉ अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवम केक काट कर किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डा. अजय कुमार तिवारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथी के योगदान की चर्चा की।वही प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी को एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति हैं यह शुद्ध वनस्पति से दवा तैयार किया जाता है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है तथा रोगों पर तत्काल प्रभाव होता है समारोह को सम्बोधित करने वालों में साहेबगंज से आए हुए डॉ. संजीत कुमार सिंह सिवान से आए हुएं डॉ. दिलीप कुमार वर्मा गोपालगंज से आए हुए डॉ ए के तिवारी डा रविन्द्र कुमार साह ने संबोधित किया। इस मौके पर डा.विनोद कुमार प्रसाद डा सुशांत कुमार डा मनीष राज मणि डा प्रदीप कुमार गुप्ता डा खालीद राजा डा संजय प्रसाद और सभी सदस्यों ने भाग लिया


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी