राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार को थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए 110 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया साथ ही मौके से एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार कर लिया गया वही एक मौके से फरार हो गया। घटना में मंगलवार को थाना पुलिस ने कांड संख्या 13/22 दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सिसई गांव में अवैध शराब बिक्री के लिए भंडारण किया गया है। जिसमें दारोगा राजेश कुमार रंजन की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों सिसई गांव में नहर के पास मकान के पीछे झारी में छुपाकर रखा 110 पीस फ्रूटी पैक शराब जो 19 लीटर के करीब है बरामद किया गया वही मौके पर शराब धंधेबाज मुस्ताक मियां पिता बकारत मियां को गिरफ्तार कर लिया गया वही एक शराब धंधेबाज टुनटुन कुमार पिता नवल ठाकुर फरार हो गया। दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग