राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के सभी 16 उच्च विद्यालयों में दो दिनों में इस सप्ताह अबतक लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव हेतु पहली वैक्सीन लगायी गई। इस संबंध में ब्लॉक हेल्थ मैनेजर राजू कुमार ने बताया कि सबसे अधिक एकमा व योगियां हाईस्कूलों में वैक्सीनेशन कराने वाले शामिल हैं। बताया जाता है कि एकमा हाईस्कूल व योगिया हाईस्कूल में लगभग 500-500 छात्र-छात्राओं के टीकाकरण हुए हैं। इसी तरह से प्रखंड के कुल 16 हाईस्कूलों में अब तक लगभग 5000 छात्र-छात्राओं के टीकाकरण हुए हैं। योगिया हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक लाल बाबू यादव ने बताया छात्रों के लिए स्कूल बंद होने के बावजूद व्यक्तिगत संपर्क कर छात्र-छात्राओं को सूचना देकर टीके लगवाये गये। इस दौरान कुछ शिक्षकों को भी टीके लगवाए गए हैं। इस टीकाकरण में शिक्षक उमेश पांडेय, रामेश्वर गोप, लाइब्रेरियन कर्पूरी ठाकुर आदि ने मेडिकल टीम को सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग