राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गत वर्ष 27 से 31 दिसंबर तक चले पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ से वंचित कोंध पंचायत के वार्ड तीन के वार्ड सदस्य राजू कुमार को मंगलवार को शपथ दिलायी गयी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें पद एवं गोपनीयता के अलावे राज्य सरकार द्वारा शराब का सेवन नही करने की शपथ दिलायी। मालूम हो कि 31 दिसंबर को कोंध पंचायत के निर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच का शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित था। वार्ड सदस्य राजू कुमार कतिपय कारणों से शपथ नहीं ले पाये थे। जिस कारण बीडीओ ने एक पत्र निर्गत कर उन्हें 15 दिन के अंदर शपथ लेने का आदेश दिया था। अन्यथा पद समाप्त करने की बात कही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग