- स्वास्थ्यकर्मी,सेविका,सहायिका तथा आशा कार्यकार्ताओ को लगा कोविड का बूस्टर डोज
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में रेफरल अस्पताल तरैया में मंगलवार को कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाया गया। जिसके तहत फ्रंटलाईन वर्कर्स के रूप में डॉक्टर, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, सेविका सहायिकाओं समेत प्रखंड व अंचल कर्मियों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। इसके साथ ही दुसरे डोज की 9 माह की अवधि पूर्ण करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कैम्प लगाकर 15+ और 18+ लोगो को कोविड-19 का फास्ट व सेकेंड डोज का टीका लगाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग