मशरक में शिवालयों में नहीं होगा जलाभिषेक, प्रशासन ने की घोषणा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों जलाभिषेक नही किया जाएगा। सभी शिवालयों के मुख्य गेट पर ताला बंद रहेगा। पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मशरक प्रशासन की गाड़ी पर लाउडस्पीकर से यह प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालो पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा। प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न महामारी को देखते हुएं सरकार द्वारा घोषित निर्देश पर जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया है कि इस वर्ष श्रावणी मेला और कांवर यात्रा पर रोक रहेगी। किसी भी मंदिर का गेट नही खुले।जलाभिषेक, कांवर यात्रा या मंदिर के पास मेला वगैरह नही लगेगा। मशरक थाना के पास श्रीराम जानकी शिवमंदिर, दुमदुमा शिव मंदिर एवं डुमरसन शिव मंदिर पर प्रशासन मुस्तैद रहेगी।थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक बंद रहेगा। सिर्फ पुजारी द्वारा ही पूजा-अर्चना किया जाएगा। थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि वैसे सभी शिव मंदिर जहां सावन के महीने में श्रद्धालु जलाभीषेक करते हैं, वह पूर्ण रूप से बंद रहेगा। शिव मंदिरों के पास श्रावणी मेले का आयोजन भी नहीं होगा। कॉवर यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सोनपुर पहलेजा घाट या अन्य नदी घाटों से जल उठाव पर रोक लगाया गया है। इन घाटों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति रहेगी। मंदिरों में पूजा-अर्जना केवल पुजारियों के द्वारा ही की जाएगी जिसमें आमजनों का शामिल होना पूर्णत: वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी से अपने और अपने परिवार को बचाने के लिए सर्व-धर्म समभाव के आदर्श एवं मानव-धर्म का पालन करते हुए अपने घरों में हीं रह कर भगवान की अराधना एवं पूजा-पाठ की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग