डीजल पेट्रोल एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मांझी में भी निकली साइकिल रैली
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
माझी (सारण)। राजद के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीजल पेट्रोल एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मांझी में भी साइकिल रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए थाना बाजार दक्षिण टोला मियां पट्टी मेहंदी गंज फतेहपुर होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गया। रैली में राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव युवा नेता ई सौरभ सन्नी हसनुद्दीन खान लालबाबू चौधरी नागेंद्र ठाकुर मुल्तान खान प्रह्लाद यादव साहेब यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग