सेरुकहां गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में तीन घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेरुकहां गांव में एक महिला सहित तीन लोगों के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई जिसमें तीनों घायल हो गए। घायल हुए सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान मीना देवी 40वर्ष पति नागेन्द्र राय, विशाल कुमार 18 वर्ष, कुंदन कुमार 17 वर्ष दोनों पिता नागेंद्र राय के रूप में हुई । मामले में घायलों ने बताया कि अपने घर के बगल के पट्टीदार के दरवाजे से होकर आने पर गाली गलौज करने लगे जब हमारा भाई और मां वहां पहुंची तो चार पांच की संख्या में मिलकर हम तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित परिवार द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग