संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अलग-अलग वितीय वर्ष में अबतक 31 माह का मानदेय लंबित होने को लेकर पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप मासिक मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है। आवेदन में सरपंच ने बताया है कि वितीय वर्ष 2016-17 से लेकर वर्तमान वितीय वर्ष तक पंच और सरपंच का 31 माह का मानदेय बकाया है। जिससे ग्राम कचहरी के पंच, सरपंच को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने ने बताया की पूर्व में भी जिला पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर लंबित मानदेय के लिये गुहार लगाई गई थी। मगर मानदेय भुगतान को लेकर अबतक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद पुनः बीडीओ को आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग