संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को मुखिया संघ का चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया। संघ के चुनाव के लिए निर्वाचित मुखियों का एक बैठक किया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद सर्वसम्मति से सहाजितपुर पंचायत की मुखिया अंजली राज को प्रखण्ड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष धनगरहा पंचायत के निर्वाचित मुखिया राजीव कुमार को बनाया गया। वहीं मुखिया संघ के सचिव की जिम्मेवारी मनिकपुरा पंचायत की मुखिया रीता सिंह को मिला। महासचिव के पद पर सर्वसम्मति से धवरी पंचायत की मुखिया अनिता देवी के नाम की घोषणा की गई। कोषाध्यक्ष बनियापुर मुखिया मेराज अहमद को तथा मीडिया प्रभारी अरुण दास को चुना गया। चुनाव के पूर्व बैठक की अधयक्षता दिलीप राय तथा मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष चुने जाने के बाद अंजली राज ने कहा कि पंचायत के विकास में सभी की योगदान आवश्यक है। उन्हें जनता की विश्वास व भरोसे पर खड़ा उतरना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि विकास में किसी तरह की बाधा आने पर सभी मुखिया एकजूट होकर उसका निदान करेंगे। सभी मुखिया को अपने पद की गरिमा का ज्ञान है। वे निष्ठा पूर्वक विकास कार्यो में लगेंगे। महासचिव अनिता देवी ने कहा कि विकास के लिए वे जनता का जनादेश मानेंगे। अफसरशाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव के उपरांत स्वराज ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता तारकेश्वर सिंह ने सभी मुखिया को अंगवस्त्र व डायरी देकर सम्मानित किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा