राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। स्थानीय ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर गाँव के समीप बुधवार को एक बाइक सवार पोल में टक्कर मारकर घायल हो गया। उक्त घायल व्यक्ति अर्वा कोठी गांव निवासी 50 वर्षीय शोभनाथ महतो बताया जाते है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति अर्वाकोठी अपने घर आ रहे थे। घटना की सूचना पाकर नगरा ओपी थानाध्यक्ष्ज्ञ सुनील प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुँच घायल व्यक्ति को आनन फानन में स्थानीय लोग के सहयोग से नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर द्वेशचंद ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग