पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर घोघाड़ी नदी पुल पर बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी चिंटू मांझी का 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में घायल युवक ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर मशरक की तरफ आ रहा था कि घोघाड़ी नदी पुल पर सामने से रही अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में किनारे गढ़े में बाइक समेत गिर पड़ा जिसमें घायल हो गया। आस पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग