राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दहेज में एक लाख नगद और अल्टो कार के लिए विवाहिता महिला पर ज़ुल्म कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी शोभन सिंह की विवाहिता पुत्री को इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा गांव में ससुराल वालों ने शादी के बाद लगातार यातानाए देकर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है मामले में विवाहिता महिला के द्वारा महिला थाना छपरा में आवेदन दिया गया जिस महिला थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी कांड संख्या 03/22 के तहत दहेज अधिनियम दर्ज कर मशरक और इसुआपुर थाना क्षेत्र में दोनों जगहों पर गुरुवार को पहुंच मामलेे में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। विवाहिता महिला सीमा कुमारी ने दिए आवेदन में बताया कि वह मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी शोभन सिंह की पुत्री हैं उसकी शादी इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा गांव में स्व कमलदेव सिंह के पुत्र नरेश कुमार सिंह से एक दिसम्बर 2020 को हुई। शादी में मेरे माता पिता के द्वारा दहेज में जेवर, फर्नीचर,नगदी और सामान दी गई। शादी के बाद वह पति के साथ रहने लगी शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नरेश कुमार सिंह, गोतनी,भसुर ने एक लाख रुपए नगद और अल्टो कार की मांग अपने पिता से करने का दबाव दिया गया जिस पर उसने एतराज जताया तों मारपीट की गई तों उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। माता पिता ने ससुराल पहुंच अपनी असमर्थता जताई और समझा बुझाकर कर मामलेे को शांत कराया। उसके बाद कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद ससुराल वालों ने यातानाए देना शुरू कर दिया। इसी दौरान 7‌ जनवरी 2022 को सभी ने मारपीट कर अधमरा कर घर से बाहर निकाल दिया।वह वहां से रोते बिलखते अपने पिता के घर पहुंची और जानकारी दी। वही उसने मशरक और इसुआपुर थाना पहुंची पर वहां से उसे महिला थाना जाने की सलाह दी गयी। वहां से वह परिजनों के साथ महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।