पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर जाने के दौरान पंजाब सरकार के रवैया की घोर निंदा की गई है। कांग्रेसी सरकार के रवैया को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़़ बताते हुए भाजपा मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मशरक के महावीर चौक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में सारण जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राम दयाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच अपनी सहभागिता दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों की सहायता करने के उद्देश्य से चन्नी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने की साजिश की गई। हस्ताक्षर अभियान मे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,गौतम ओझा, अतुल पांडेय मौजूद रहे। हस्ताक्षर अभियान के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में पंजाब सरकार के द्वारा खिलवाड़़ किया गया है,बहुत ही शर्मनाक एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में इस तरह की पहली घटना है । इस हमले के विरोध में पार्टी के द्वारा सभी मंडलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग