पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के बाजार से डीएपी के बाद यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। शुक्रवार को यूरिया के लिए किसान दुकानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यूरिया नहीं मिलने पर किसान मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। क्षेत्र में गेंहू की बुआई समाप्त के बाद पहला पटवन शुरू हो गया है।वही बरसात के चलते किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरुरत है। यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। मालूम हो कि प्रखंड के हजारों हेक्टेयर में गेंंहू खेती होती है। किसानों का कहना है कि जब फसल ही खराब हो जाएगी तो खाद मिलने का कोई फायदा नहीं होगा। चरिहारा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह बिजली,मशरक तख्त गांव निवासी मुन्ना खां,चरिहारा गांव निवासी दिनेश कुमार,पूरब टोला गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह आदि लोगों ने कहा कि इस तरह का दर्द किसानों को कभी नहीं मिला था। यूरिया खाद के लिए कभी समस्या नहीं होती थी। किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा खाद की व्यवस्था होने के बाद भी दुकानदार अपने हिसाब से खाद खत्म होने की बात कह किसानों को लौटा दे रहे हैं। जब किसान सड़क पर खाद बीज को लेकर उतरेंगे तो बड़ी मुश्किल होगी।वही गोला रोड बाजार के खाद दुकानों पर खाद लेने के लिए कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग