राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर में मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व बाजारों में दिखी काफी चहल- पहल

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व शुक्रवार को बाजारों में काफी चहल-पहल दिखी। मुख्य बाजार बनियापुर के अलावे पुछरी, सहाजितपुर,कोल्लूआ, हरपुर,धोबवल,कमता सहित सभी बाजारों में शाम तक लोगों की भीड़ रही। ठंड और कनकनी के बावजूद भी सबसे अधिक भीड़ सब्जी मंडियों में दिखी। वहीं चूड़ा, तिल, गुड़, मुड़ी आदि की खरीददारी को लेकर मुख्य बाजार स्थित किराना दुकानों में भी ग्राहकों की लम्बी कतार लगी रही। प्रमुख सब्जी मंडी पैगम्बरपुर में सब्जियो की खरीददारी को लेकर काफी संख्या में लोगों के पहुँचने से बिक्रेताओं ने एका-एक सभी सब्जियो की कीमत में 5-10 रुपये की इजाफा कर दिया।जिससे लोगो को सब्जियों की खरीददारी करने  में अधिक जेब ढीली करनी पड़ी। इधर मकर सक्रांति का प्रमुख व्यंजन दही की खरीददारी करने में लोगो को ठंड के मौसम में भी पसीने छूट रहे है। आम तौर पर 55-60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दही 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।दुग्ध सेंटर पर भी दूध की खरीददारी को लेकर ग्राहकों को भीड़ जमी रही। इधर खरमास को लेकर एक माह से ठप्प पड़ा व्यवसाय पर्व-त्यौहार की शुरआत के साथ ही गति पकड़ने से व्यवसाई वर्ग काफी उत्साहित है। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर शाही स्नान को लेकर कई जगहों से श्रद्धालुओं का जत्था संगम तट में स्नान को लेकर अपने गंतब्य की ओर रवाना हुए।

एक नजर में सब्जियो का बजार भाव(प्रति किलोग्राम)

  • प्याज-35-40 रूपये
  • टमाटर-20-25 रुपये
  • बैगन-20-25 रुपये
  • फूल गोभी-22-25 रुपये
  • आलू-18-20 रुपये
  • मटर(छीमी)-30-35 रुपये
  • कद्दू(लौकी)-20-25 रुपये/पीस
  • कोहरा- 25-30 रुपये
  • हरा मिर्चा-50-60 रुपये
  • धनिया पत्ती-50-60 रुपये
  • लहसुन की पत्ती- 40-50 रुपये