संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। किसानों के बीच यूरिया का पारदर्शी तरीके से वितरण हो सके को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रसाद सिंह द्वारा टीम गठित कर यूरिया का वितरण कराया गया। टीम में शामिल कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को अलग-अलग चिन्हित खाद-बीज दुकानों पर प्रतिनियुक्त किया गया था। ताकि किसानों को उचित मूल्य पर उचित मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो सके। जबकि कृषि पदाधिकारी स्वयं भ्रमणशील रहकर एक दुकान से दूसरे दुकान की जानकारी लेने में लगे रहे। प्रत्येक किसान को अधिकतम दो बोरी यूरिया देने का ही निर्देश दिया गया था। साथ ही किसानों के बीच नैनो यूरिया के बारे में भी प्रचार-प्रसार किया गया। बीएओ ने बताया कि बनियापुर में 12 सौ बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें मुख्य बाजार बनियापुर में संतोष खाद बीज भंडार, माँ भवानी ट्रेडर्स एवं माँ अम्बे ट्रेडर्स को दो-दो सौ बोरी तथा शेष यूरिया धोबवल एवं पैगम्बरपुर बाजार के विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई थी कि निर्धारित मूल्य प्रति बोरी 266 रुपये से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्री करने पर कारवाई की जाएगी। बीएओ के द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने से किसान काफी उत्साहित दिखे। लगभग सभी किसानों ने निर्धारित मूल्य पर यूरिया प्राप्त होने की बात बताई। मालूम हो कि दो दिन पूर्व झमाझम बारिश होने की वजह से किसानों में एका- एक यूरिया की डिमांड बढ़ गई थी।जिसको लेकर यूरिया के लिये किसानों के बीच होड़ मची थी। इस दौरान कुछ खाद विक्रताओं द्वारा यूरिया की कालाबाजारी करने की भी शिकायत मिली थी। जिसको लेकर विभाग काफी सख्त दिखा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग