पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में तरैया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दो बाइक सवार लोगों से दो हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट एवं बिना कागजात के बाइक चलाने वाले लोगों से दो हज़ार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग से बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के लिए अब लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दो पहिया और चार चक्का वाहन सड़क पर वाहन उतारते समय यातायात नियमों का पालन करें। हेमलेट जरूर पहनें। वाहनों के सभी कागजात साथ में रखें और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कागज़ात मांगे जाने पर कागज़ात दिखाएं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी