राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रविवार को एकमा प्रखंड के आमडाढी़ पंचायत के पूर्व मुखिया सुग्रीम सिंह के कर्णपुरा-आमडाढी़ स्थित आवास परिसर में एकमा प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया गणों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोशिश गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सर्वसम्मति से एकमा प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान आमडाढ़ी पंचायत की मुखिया चंदा सिंह को एकमा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसु प्रकार मुखिया संघ के उपाध्यक्ष के पद पर परसा पूर्वी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, सचिव के पद पर एकसार पंचायत के मुखिया जयराम साह, कोषाध्यक्ष के पद पर अतरसन पंचायत की मुखिया किरण देवी, वहीं परसा दक्षिणी पंचायत की मुखिया काजल तिवारी को महासचिव और असहनी पंचायत के मुखिया अखिलेश यादव को प्रवक्ता के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर एकमा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, गणेश साह, सावित्री देवी, रंजीत यादव, बैजेन्ती देवी, रीता देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी, भूषण साह, अशोक कुमार, भरत सिंह, पवन कुमार आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग