राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता, टीकाकरण व कोविड 19 की जांच कराया जाता है। जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाये गये मरीजों को आवश्यक दवा और परामर्श देकर घर में सुरक्षित रहने के लिए निर्देशित किया जाता है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 67 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से जांच किया गया। जांच के दौरान एकमा गांव के पिता पुत्र समेत तीन व सरयूपार गांव के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार व सर्वेश कुमार टूटू ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को आवश्यक दवा और निर्देश देकर उन्हें अपने घर में सुरक्षित रहने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 35 संदिग्ध बीमार मरीजों का आरटीपीसीआर सैंफल लिया गया। एकमा के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 435 लोगों को टीका लगाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग