राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। राज्य सरकार के शराब बंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में एकमा व रसूलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि रसूलपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक मणि कुमार ने चनचौरा गांव निवासी सुरेन्द्र यादव तथा एकमा थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनय शर्मा ने माने गांव निवासी मुन्ना राउत को शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद दोनों शराबियों को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग