कोरोना वैक्सिन का पटना एम्स में 7 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल, ट्रायल के लिए देश के 12 संस्थानों में से एक चुना गया
- पटना एम्स को कोरोनिक वैक्सीन ट्रायल के लिए देश के 12 संस्थानों में से एक चुना गया है।
पटना। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचाव के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल द्वारा वैक्सिन इजाद किया गया है। जिसे पटना एम्स में 7 जुलाई से इंसानों पर ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल तीन फेज में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों पर करने का निर्णय लिया गया है । पहले फेज में सेफ्टी के साथ कम लोगों पर ही ट्रायल किया जाएगा । सफलता मिलने के बाद दूसरे और तीसरे स्तर पर पटना एम्स के डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों की देख रेख में किया जाएगा । एम्स प्रशासन की माने तो इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 7 जुलाई से टेस्ट शुरू हो जाएगा।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि