राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा के विवाह भवन में बुधवार को सारण जिला प्रमुख संघ का चुनाव आयोजित किया गया जिसमे सभी प्रखंडों से चयनित प्रमुख के सर्वसम्मति से संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव का चुनाव संपन्न हुआ। जिले के लगभग सभी प्रखंडों के प्रमुखों की मौजूदगी में हुए चुनाव में मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार को अध्यक्ष, बनियापुर प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा और पानापुर प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी को संयुक्त रूप में उपाध्यक्ष बनाया गया वही मशरक प्रखंड से चयनित प्रमुख रवि प्रकाश उर्फ मंटू सिंह एवं मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी को संयुक्त महासचिव के पद पर मनोनित किया गया। चुनाव की समाप्ति के बाद सभी प्रखण्ड प्रमुखों ने अपनी कई मांगों पर विस्तृत चर्चा भी की साथ ही उससे संबंधित सभी आवश्यक कदम उठाएं जाने की भी बात कही गई। इस दौरान सभी प्रखंडों के प्रमुख सहित कई स्थानीय समर्थक भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग