संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तेज गति से जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेत में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना सहाजितपुर थानाक्षेत्र के सरमी में बुधवार की दोपहर में हुई। मृतक सुनील राय का पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। किशोर की मौत की घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।परिजनों के चीख़ पुकार से पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को बंधक बना लिया।वही ट्रैक्टर की तोड़फोड़ भी की गई है।आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी जमकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए ड्राइवर को अक्रोशित लोगो के कब्जे से छुड़ा कर थाने लायी। इस दौरान पुलिस को अक्रोशित लोगो का सामना भी कड़ना पड़ा। अक्रोशित लोग पकड़े गए ड्राइवर को दोषी बताते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को पुुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
धूप निकला देख सड़क पर टहल रहा था किशोर
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृत किशोर के घर के बगल में ही ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम सुबह से ही चल रहा था। ट्रैक्टर चालक की तेज गति व लापरवाही कई बार देखी गयी। लेकिन किसी ने नहीं टोका। कड़ाके की ठंड को लेकर किशोर सुबह से ही घर में दुबका था। दोपहर बाद हल्की सी धूप निकले देख व घर से निकल सड़क किनारे टहल रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया। ट्रॉली में मिट्टी भड़ा ट्रैक्टर किशोर की पीठ को कुचलते हुए निकल गया। बुरी तरह जख्मी किशोर मौके पर ही अचेत हो गया था। जिसे आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन