राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। विशाक्त शराब की मौत के बात सुन दरौली विधानसभा के सीपीआई माले के बिधायक सत्यदेव राम, राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय, राजद के जिला महासचिव पूर्व मुखिया बिजय कुमार विधार्थी मृतक के घर व अस्पताल पहुँच, पीड़ित परिजनों से मिले, उनको ढाढस बाढ़ कहा आपको न्याय जरूर मिलेगी, इनके परिजनों ने बताया कि बिशाक्त शराब के पीने से इनकी मौत हुई है। भाकपा माले बिधायक सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार के शराब बंदी पूर्ण रूप से फेल है, यह सरकारी तंत्र पर एक ब्यवसाई बना हुआ है। जो गरीबो को पीने पर जेल भेजा जाता है। गांव कस्बो में पुलिस के मिली भगत से जहरीली शराब की धँधा हो रही है। गरबा पीकर दम तोड़ रहे है, विशाक्त शराब के सेवन से मरने पर परिजनों को डरा धमका कर बयान बदलवाया जा रहा है। इन्होंने सरकार से स्थानीय पुलिस अधिकारी को बरखास्त करने की मांग की, वहीं राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि शराबबंदी पुलिस व सरकार के लिए कुबेर का उधोग है। गरीब मर रहे है, पीने पर जेल भेजा जा रहा है। शराब माफिया पुलिस के हितैसी बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग