राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अरना पंचायत के बलुआ टोला गांव में बीते दिनों पहले प्रेमिका प्रेमी प्रकरण में परिजनों द्वारा मृत घोषित कर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी उस मामलेे में प्रेमी को पुलिस ने जिंदा बरामद किया। वही अभी पुलिस प्रेमी से पुछताछ ही कर रही हैं कि प्रेमी का देशी पिस्टल के साथ फोटो गुरुवार को वायरल हो गया था जो पुलिस के लिएं सिरदर्द बन गया है। प्रेमी बलुआ टोला गांव निवासी राजकुमार साह का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह हैं जिसकी बड़वाघाट बाजार पर जेनरल सह श्रृंगार स्टोर की दुकान है। वायरल फोटो देखने से लगता है कि फोटो उसी की दुकान की हैं। वही देशी पिस्टल के साथ पांच गोली भी फ़ोटो में दिख रही है। फोटो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग