राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर)। छपरा शहर स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप को बचपन में ही ढाल तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाने लगा। क्योंकि उनके पिता उन्हें अपनी तरह कुशल योद्धा बनाना चाहते थे। बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी की युद्ध 18 जून 1576 को हुआ था। यह इतिहास के पन्नो में महाराणा प्रताप के वीरता के लिये जाना जाता है। महज 20000 हजार सैनिकों को लेकर महाराणा प्रताप ने मुगलों के 80000 सैनिकों का मुकाबला किया। जो अपने आप मे अद्वितीय है। इस युद्ध में मुगल सेना का संचालन मानसिंह और आसफ खा ने किया। जबकि मेवाड़ मेवाड़ के सैनिकों का संचालन खुद महाराणा प्रताप और हाकिम खान ने किया था। इस अवसर पर रिविलगंज मण्डल महामंत्री विनोद सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष संजय तिवारी, वारसी, रबिन्द्र पाठक, आशुतोष बाबा आदि समाजसेवी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग