राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये गए विशेष वाहन जांच अभियान में एकमा पुलिस ने छह हजार व रसूलपुर पुलिस ने एक हजार रुपये जुर्माना वसूली की है। बताया गया है कि छपरा-सिवान एन एच 531 पर थाने के सामने एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद, टिंकू कुमार व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप मुखर्जी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मणि कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच किया। बताया जाता है कि पुलिस ने अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में वाहन चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग