राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कैसे चलेगा खाता धारकों का खाता, महीनों से ठप है उप डाकघर

राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा उप डाकघर में आए दिन लगातार लिंक न मिलने का बहाना देकर खाता धारकों को वापस घर भेजा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लिंक ही नहीं मिल रहा है तो हम क्या करें? खाताधारकों का कहना है कि अपने खाते में वह पैसा जमा तो कर दे रहे हैं। लेकिन जब बारी आती है। उनके पैसे की निकासी का तो लिंग की ही नहीं रहता। आखिर कोई भी व्यक्ति अपना खुद के मेहनत के पैसों को समय पर उपयोग ना कर पाए तो लाजमी होगा कि उनका शोषण किया जा रहा है। कई बुजुर्ग और महिलाओं को इस महामारी के समय मे उनके खुद के रुपए की जरूरत पड़ती है तो दूर गांव से दिघवारा उप डाकघर में आना पड़ता है। ताकि उनके जरूरी के काम समय पर पूरा हो सके और जब उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़े तो शायद मायूसीयो  के अलावा कुछ नहीं मिलती। कभी-कभी तो उन गरीबों के घरों में खाना तक भी नहीं बन पाता है। जो पूर्णत: ऐसी सुरक्षित जगह पर अपने अर्जित धन को रखे रहते हैं। यहां के कई लोगों का भी यह भी कहना है कि एजेंट लोग अपना काम करवा कर बस ऑफिस खुले रहने का रिकॉर्ड पूरा कर लेते हैं बाकी खाता धारियों का को रोज वापस आना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से कुछ यंत्रों के खराब होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में आमजन अपना पैसा पोस्ट ऑफिस मैं क्यों रखेंगे। जब उनके जरूरी के समय में काम ही ना आए। इससे तमाम जनता के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था को भी खोखला बनाने का प्रयास क्यों? आखिर कहां कमी है? जनता आवाज उठाने से डरती है कि उनके और भी काम जो कि डाकघरों से संबंधित है उसे बाधा न पहुंचे। उसके डर से या फिर सरकारी अधिकारियों के डाकघर की महत्ता को नहीं समझने के वजह से भी कमी दिख रही है।