राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर/मनोज तिवारी)। जिले के जलालपुर प्रखंड के मंगोलापुर गांव में बुधवार को विद्वान पंडित उमेश तिवारी के आवास परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान सह अभिनन्दन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राधेश्याम पाण्डेय के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से श्री श्री बाबा दामोदर दास जी महाराज, प्रखंड प्रमुख जलालपुर उपेंद्र कुमार सुमन, नवादा मुखिया सह बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष श्री विष्णु राय, किशुनपुर की मुखिया श्रीमती रामावती देवी, विशुनपुरा की मुखिया श्रीमती अनीता देवी, भटकेशरी की मुखिया श्रीमती पुष्पा देवी, विशुनपुरा के बीडीसी राजन तिवारी आदि को पंडित उमेश तिवारी ने शाल डायरी और फूलों के माला के अलावा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस पुनीत अवसर पर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु प्रो डॉक्टर सुरेश मिश्रा, साहित्य के क्षेत्र में सामाजिक लेखक, कवि सह शिक्षक बिजेन्द्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू), सामाजिक कार्यों के लिए पूर्व मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, भटकेशरी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष व मुखिया पति प्रभात कुमार पाण्डेय, उत्तम कुमार बैठा, विष्णुपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जेपी सेनानी ललनदेव तिवारी जी और धर्म क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु परम पूज्य संत दामोदर दास जी महाराज, पत्रकार व कथाकार तीर्थराज शर्मा, पूर्व मुखिया व बीजेपी नेता उमेश तिवारी सहित दर्जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य पंडित श्री मधुसूदन दुबे एवं संचालन शिक्षक कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू) ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया उमेश तिवारी, राजू तिवारी, तूफान तिवारी, हरेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, शिक्षक नाग मणि पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण शिक्षक रविकांत शास्त्री (मुन्ना तिवारी) ने किया। समापन भाषण पंडित उमेश तिवारी ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग