राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान खान व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता द्वारा उपचार किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद आवेदन पत्र दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। घायलों में सिसवां बुजुर्ग गांव के जितेश कुमार, हरजीत साह, सरयूपार गांव के सुजीत कुमार, मदनसाठ गांव की नेहा कुमारी, वीरेन्द्र साह, खड़रहियां गांव की रिंकू देवी व करण पंडित शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग