- मांझी प्रखंड प्रमुख कार्यलय का हुआ उद्घाटन
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आम जनता का सहयोग व समर्थन पाकर पद हासिल करने वाले व्यक्ति पर प्रखंड के विकास की नैतिक जिम्मेवारी होती है। ईमानदारी पूर्वक गांवों का विकास करके ही गांधी जी के सपनों को साकार किया जा सकता है। उक्त बातें राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय तथा श्रीकांत यादव ने मांझी प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उदघाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जनता की सच्ची सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मांझी की नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने कहा कि वे सभी पंचायत समिति सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर प्रखंड के चहुमुंखी विकास का प्रयास करेगी। साथ ही प्रखंड के विकास कार्यों में तेजी लाकर उसे ससमय पूरा करने का प्रयास करेंगी। पहली बार प्रखंड कार्यालय पहुंची प्रखंड प्रमुख कमला देवी को अंगवस्त्र और बूके देकर नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इससे पहले विधायक द्वय ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी तथा शहीद शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रखंड प्रमुख कक्ष का उद्घाटन किया। मौके पर मांझी प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव, सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व उप प्रमुख राकेश राय, पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव, जयप्रकाश महतो, संदीप रौशन, जिप प्रतिनिधि क्रांति बाबा, ई कमलेश यादव, शैलेश कुमार यादव, मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग