राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत दस जनवरी की देर संध्या सरयु नदी से बरामद युवक की पहचान हो गयी है। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के भजौना गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी का पुत्र मुकेश कुमार तिवारी बताया जाता है। मृतक के भाई बसंत तिवारी ने सोशल मीडिया पर वायरल बीडीओ देखकर अपने भाई की पहचान की। उसने मांझी थाना पहुंच कर घटना से सम्बंधित पूरी जानकारी ली। मालूम हो कि दस जनवरी की देर शाम सरयू नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को मछुआरों ने अचेतावस्था में बाहर निकाल कर स्थानीय जय प्रभा सेतु के बलिया मोड़ लाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। अचेतावस्था में रहने के कारण उसका नाम पता नहीं चल सका था। बाद में मांझी पुलिस ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के अज्ञात होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घण्टे तक सुरक्षित रखा था। हालांकि बाद में पहचान नही हो पाने के कारण पुलिस द्वारा उसका दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक का फोटो सोशल मीडिया में वारयल होने के बाद परिजन मांझी पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक घर से अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर निकला था। तथा बहन के घर से सरयू नदी में नहाने की बात कह कर चला गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। और परिजन उसे ढूंढ रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री भी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग