राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के कौरुधौरू गांव के एक आठ वर्षीय बालक की कुंए में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जाती है। मृतक कौरुधौरू गांव निवासी सुधनाथ यादव का पुत्र आयुष कुमार बताया जाता है। इससे पहले शाम चार बजे से लापता बालक को उसके परिजन ढूंढ रहे थे कि अचानक गांव के बगल में स्थित एक कुंए में बालक गिरा पड़ा जख्मी हालत में मिला। परिजन उसे कुंए से निकाल कर आननफानन में मांझी पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान नाराज परिजनों द्वारा पीएचसी में जमकर हंगामा किये जाने की खबर है। हंगामें की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा पीएचसी में नाराज परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। बालक की मौत असामयिक मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग