राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण (संजय पांडेय)। प्रखण्ड क्षेत्र के बलेसरा गांव के पश्चिम टोला स्थित वार्ड संख्या ग्यारह में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल भीषण हादसे को आमंत्रण दे रहा है। जो कभी भी धराशायी हो सकता है और किसी बड़ी अनहोनी घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षतिग्रस्त पोल को लेकर विधूत विभाग को अवगत करा दिया गया। उसके बाद भी सम्बन्धी विभाग द्वारा अभी तक कोई सार्थक पहल नही किया गया है। ग्रामीणों ने पोल की वर्तमान हालत देख यह अंदेशा जता रहे है कि कहीं अगर पोल गिरा तो कई लोग उसके चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षतिग्रस्त पोल से होकर 440 वोल्ट का तार गुजरा है। जिससे बिजली की सप्लाई हो हो रही है। पोल बदलने के सम्बंध में बिजली विभाग को अवगत करा दिया गया है। उसके बाद भी पोल बदलने की दिशा में अभी तक कोई कदम नही उठाया गया है। जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। जर्जर विधूत पोल से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसको लेकर आस-पास के लोग भयभीत हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग