राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा नगर पंचायत के सौजन्य से संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को अलाव की व्यवस्था की गई। उसके लिए नगर क्षेत्र की जनता ने कार्यपालक पदाधिकारी दिघवारा को साधुवाद दिया। मालूम हो की इस बार के सर्दी के प्रारंभ के बाद जब ठंड का प्रकोप बड़ा तो आम जनता के द्वारा अलाव जलाने की मांग नगर प्रशासन से की गई ,तो उस दरमियान कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत दिघवारा द्वारा बताया गया कि इस बार अलाव जलाने के लिए प्रशासन द्वारा हम लोगों कोई पास कोई फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। यह व्यवस्था अंचल पदाधिकारी के सौजन्य से करना है । उस दरमियान अंचल पदाधिकारी के द्वारा शायद कहीं कहीं अलाव की व्यवस्था की गई थी। लेकिन संपूर्ण नगर क्षेत्र में नगण्य था। फिर जॉब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी तो फिर इस बार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती जया कुमारी धन्यवाद के पात्र हैं। अलाव की व्यवस्था में नगर पंचायत कर्मी का योगदान सराहनीय रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग