राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में परसागढ़ मोड़ स्थित शिवपुरी मोहल्ला के एक मकान में 65 वर्षीय वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आसपास के लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने गुरुवार को वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकठ छपरा गांव निवासी गामा सिंह के पुत्र रघुवर दयाल सिंह (65) के रूप में की है। बताया गया है कि उक्त वृद्ध शिवपुरी मोहल्ला में स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग