31 जनवरी तक पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण कराना होगा अनिवार्य
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर अधिकारियों ने पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आदिति कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांग कोषांग शुभांगी सिंह ने संयुक्त रूप से पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र भरते समय बायोमैट्रिक व आईरिश से जीवन प्रमाणीकरण के दौरान उत्पन्न समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया। तथा वैसे पेंशनधारी जिनका ऑनलाईन डाटा वेरिफाई नहीं हो रहा हो उनके लिए प्रखंड स्तरीय कार्यालय द्वारा आधार कार्ड से फिजिकल वेरिफिकेशन कर उनका जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तरैया प्रखंड में लगभग 12 हजार के करीब पेंशनधारी हैं। जिनमें 6600 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कर लिया गया है। बचे 5400 पेंशनधारियों के लिए पंचायतवार आरटीपीएस काउंटर, सीएससी सेंटरों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बीडीओं ने सभी पेंशनधारियों को 31 जनवरी तक जीवन प्रमाणीकरण आवश्यक रूप से करा लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओं अंकु गुप्ता, आईटी मैनेजर प्रमोद रंजन, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, समेत अभी पंचायतों के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, सीएससी वीएलई, समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग