राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव स्थित नट बस्ती में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीएसआई प्रवेश कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की मंझोपुर गांव स्थित नट बस्ती में एक शराब कारोबारी चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। वहीं मौके से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज फरार धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग