- प्रशिक्षकों ने बताया, 12 वर्ष पूरे होने पर किशोरों व किशोरियों में होता बदलाव
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एकेडमी प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत शिक्षकों काे किशोरावस्था का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर भारती श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अंसार आलम, सुजीत कुमार, अल्पन सिन्हा व संजय सिंह ने बताया कि 12 वर्ष पूरे होने पर किशोर एवं किशोरी छात्र एवं छात्राओं को पूर्ण रूप से मानसिक एवं शारीरिक रूप से बदलाव होता है। ऐसे में विद्यार्थियों में भटकाव आता है। इसे रोकने की जरूरत है। सेंटर फार कैटलाइजिंग चेंज के मार्गदर्शन एवं एससीईआरटी पटना के निर्देश पर संचालित प्रोग्राम में किशोर एवं किशोरों के स्वास्थ्य, नशा मुक्ति व भटकाव कैसे रोका जाए। इसकी जानकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं काे दी गई। ताकि वे अपने-अपने विद्यालय में किशोर – किशोरियों को लाभान्वित करें। ट्रेनर ने यह भी बताया कि किशोरावस्था में छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों के प्रति जरूरी जानकारी दी जानी चाहिए। किशोर एवं किशोरियों को सही समय पर उचित जानकारी नहीं मिलने पर वह गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। इस मौके पंकज कुमार, भूपेंद्र कुमार, रबीना कुमारी, नीतू सिंह,निरंजन मंडल, विजय सिंह समेत अन्य शिक्षक -शिक्षिका मौजूद थी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी