पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के जजौली और डुमरसन के गांवों में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के द्वारा अनुशंसित करोड़ों रुपये के लागत पर बननेवाले पीएमजीएसवाई सड़क का शुक्रवार को उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,जजौली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश सिंह, कवलपुरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पूर्व सरपंच जमादार राय,सरोज सिंह, संवेदक राजू कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह मौजूद रहें। जजौली और दुरगौली पंचायत के सीमा पर जानेवाली ढ़ेर किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़़क का शिलान्यास किया गया।वही डुमरसन नहर से तेली टोला एक किलोमीटर पीसीसी सड़क का उकद्घाटन किया गया। मौके पर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत क्षेत्र में पक्की सड़क से वंचित सड़कों को पक्कीकरण का काम प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है और उनकी कोशिश हैं कि मशरक प्रखंड क्षेत्र में सभी ग्रामीण सड़को को मुख्य एवम शाखा सड़क से जोड़कर पक्कीकरण का कार्य को पहली प्राथमिकता में कर दिया जाए इसके लिए वे लगें हुए हैं। उन्होंने कहा कि बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के बनियापुर और मशरक प्रखंड का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। सुदूरवर्ती गांव व टोलों को भी सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग