पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड में तीन दिन तक 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों के टीका करण मेगा शिविर को लेकर सीएचसी में अधिकारियो की बैठक हुई। राज्य स्वास्थ समिति के निर्देश के आलोक में चिकित्सा प्रभारी डॉ गोपालकृष्ण की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में 24 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य 15 हजार किशोरों को वैक्सीन दिलाने का निर्णय लिया गया । जिसके लिए तीन दिन तक अभी 17 स्कूल में टीका केंद्र निर्धारित किया गया। मैट्रिक एवं इंटरमीडियट परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावक से सम्पर्क कर वैक्सीन दिलाने की जबाबदेही स्कूल के हेडमास्टर के जिम्मे दी गई। जानकारी हो कि मशरक में इस आयु वर्ग के 15 हजार लोगो को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। 3 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लेकिन कई विद्यालय के उदासीनता की वजह से अभी तक महज साढ़े 7 हजार किशोरों को वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है। दो दिन में 50 प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों ने रणनीति बनाई। बैठक में बीईओ डॉ वीणा कुमारी, हेल्थ मैनेजर परवेज रजा, कुमुद रंजन, प्रियांशु प्रकाश, लवकुश कुमार सहित अन्य थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग