प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक सत्र 2021- 24 में नामांकन के लिए अंतिम मौका दिया गया था। इसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची जेपीयू के वेबसाइट पर शनिवार के दिन अपलोड कर दिया गया तथा विद्यार्थियों को 25 जनवरी तक अपना नामांकन करा लेने का आदेश निर्गत किया गया है। बताते चलें कि सत्र 2021 – 24 में स्नातक प्रतिष्ठा में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में करीब 5000 से ज्यादा सीटें रिक्त रह गई थी उन्हीं सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक स्तर पर पहल करते हुए जो छात्र नामांकन से वंचित रह गए थे उन्हें एक और मौका उपलब्ध कराते हुए, आवेदन करने का अवसर प्रदान किया था। जिन छात्रों ने महाविद्यालयों का चयन कर अपने आवेदन का रिन्यूअल किया था उनकी अंतिम सूची जेपीयू के वेबसाइट पर शनिवार के दिन अपलोड कर दी गई तथा छात्रों को निर्देश दिया गया है कि 25 जनवरी तक अपना नामांकन करा ले । सूत्रों की माने तो यह नामांकन के लिए अंतिम मौका मिला है इसके बाद विश्वविद्यालय के द्वारा कोई लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग